google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

MRP से ज्यादा कीमत वसूलना जेप्टो को पड़ा भारी...

43 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जेप्टो :- क्या आप भी घर बैठे क्विक कॉमर्स ऐप्स से मिनटों में सामान मंगवाते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में हम अक्सर भारी-भरकम डिस्काउंट के चक्कर में असली कीमत देखना भूल जाते हैं। लेकिन अब जेप्टो (Zepto) पर एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलने को लेकर उपभोक्ता आयोग ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है।


यह पूरा मामला हैदराबाद के रहने वाले एक अधिवक्ता के. शिव गणेश से जुड़ा है। उन्होंने 28 सितंबर 2023 को जेप्टो से कुछ किराने का सामान ऑर्डर किया था। खेल तब पकड़ में आया जब 150 रुपये की एमआरपी वाले उत्पाद को ऐप पर पहले 214 रुपये दिखाया गया और फिर उस पर डिस्काउंट देकर 184 रुपये में बेचा गया। इस तरह ग्राहक से असल एमआरपी से 34 रुपये ज्यादा वसूले गए।


जब कंपनी से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रंगारेड्डी जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान जेप्टो ने दलील दी कि वे निर्माता नहीं हैं और यह कोई टाइपिंग या तकनीकी गलती हो सकती है। लेकिन आयोग ने इसे साफ तौर पर 'अनुचित व्यापार व्यवहार' माना।


उपभोक्ता आयोग ने जेप्टो को कुल 57 हजार रुपये का झटका दिया है। इसमें शिकायतकर्ता को 2,000 रुपये मुआवजा और 5,000 रुपये मुकदमे का खर्च मिलना है, जबकि बाकी के 50,000 रुपये आयोग के उपभोक्ता कानूनी सहायता खाते में जमा किए जाएंगे। साथ ही कंपनी को ऐसा व्यवहार तुरंत बंद करने का निर्देश भी दिया गया है।


नियम साफ है—ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, कोई भी पैकेटबंद सामान उसकी तय एमआरपी से ज्यादा कीमत पर नहीं बेचा जा सकता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन या सरकार के ई-जागृति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त हमेशा एमआरपी और फाइनल पेमेंट की तुलना जरूर करें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html