google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: मंत्री और सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार...

39 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक यूज़र को पुलिस ने धर दबोचा है। मामला कैबिनेट मंत्री और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की कुंडली खंगालकर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।


क्या था पूरा मामला ?

कुछ समय पहले मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर चंदखुरी से आरंग तक आयोजित 71 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का एक वीडियो और पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में 'जय प्रकाश ऑफिशियल' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से बेहद अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं। इन कमेंट्स के सामने आने के बाद सतनामी समाज और स्थानीय लोगों में काफी रोष फैल गया था।


थाने में दर्ज हुई थी शिकायत -

इस घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि ऑनलाइन की गई इन अभद्र टिप्पणियों से न केवल जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है, बल्कि दो समुदायों के बीच तनाव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास भी किया गया है।


पुलिस की कानूनी कार्रवाई -

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अगस्त महीने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक धीरेंद्र बंजारे कर रहे थे। साइबर सेल और तकनीकी टीम की मदद से डिजिटल एविडेंस जुटाए गए, जिसके बाद आरोपी की पहचान पुख्ता हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#छत्तीसगढ़न्यूज़ #रायपुर #CyberCrime #RaipurPolice #SocialMediaNews #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html