ओडिशा सीमा पर अवैध धान ले जाने वालों पर नकेल, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महासमुंद :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। महासमुंद जिले में अवैध धान के परिवहन और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने ओडिशा सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने सोमवार को महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सिरपुर, सिंघोड़ा और रेहटीखोल चेक पोस्टों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की आवाजाही और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को बारीकी से परखा।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चेक पोस्टों पर चेकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सख्त बनाया जाए। उन्होंने हिदायत दी कि ओडिशा की तरफ से आने वाले हर वाहन की सघन जांच हो और अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि जांच के दौरान कोई भी वाहन अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे तत्काल सीज कर दिया जाएगा और नियमानुसार सख्त मामला दर्ज किया जाएगा। सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम तेजपाल सिंह ध्रुव और तहसीलदार श्रीधर पंडा सहित राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। #महासमुंद #छत्तीसगढ़ #धानखरीदी #अवैधधान #ओडिशासीमा #कलेक्टर #सरायपाली #चेकपोस्ट #Chhattisgarh #Mahasamund #PaddyProcurement #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments