google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीजी पीएससी के पुतले की युवा मोर्चा ने निकाली शव यात्रा....

Sep 24, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

  • दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान 18 प्रतिभागियों के नियुक्ति आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति फिर से गरमा गई है। फर्जीवाड़ा के विरोध में फूंका पुतला।


बिलासपुर। राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा छत्तीसगढ़ 2021 में फर्जीवाड़े के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीजी पीएससी की शवयात्रा निकाली व पुतला फूंका। मोर्चा ने नियुक्ति को रद्द करने व गड़बड़ी की सीबीआइ से जांच की मांग की है।


हाई कोर्ट में 2021 की सीजीपीएसी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान 18 प्रतिभागियों के नियुक्ति आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति फिर से गरमा गई है।


इस मुद्दे को लेकर विपक्ष पहले से ही सरकार पर हमलावर रही है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर ली है। शनिवार को युवामोर्चा ने लालबहादुर शास्त्री स्कूल से सिटी कोतवाली चौक तक सीजी पीएससी के पुतले का शवयात्रा निकाल कर सीजी पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी व परीक्षा नियंत्रक वासनिक की गिरफ्तारी की मांग की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भरोसे की सरकार का असली चेहरा सामने आ गई है।


राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा में सरकार ने सारे नियम कायदे को त्याग करते हुए अपने ही करीबियों का परीक्षा में चयन कर लिया। युवाओं के लिए इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी। सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को छला और अब तो भर्ती परीक्षाओं में भी अपनी दुकान चलाने लगी।


युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राज्य सरकार के इस कृत्य की निंदा करती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री गौरी गुप्ता, तिलक देवांगन, राहुल सराफ, ओंकार पटेल, धनंजय गोस्वामी समेत युवामोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html