स्वर्गीय अतुल साहू की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित...
स्व. अतुल साहू की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने दिखाया भारी उत्साह |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- नगर पंचायत नरियरा में 30 नवंबर (शुक्रवार) को स्वर्गीय अतुल साहू की पुण्यस्मृति में क्षेत्र में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को पूरा करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. अतुल साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई।
भारी संख्या में पहुंचे रक्तदाता-
शिविर में स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लगभग 200 से 300 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप) किया गया, जिसमें से 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्व. अतुल साहू के प्रति अपनी आदर-अंजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही शिविर स्थल पर रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। शिविर के दौरान मेडिकल टीम की देखरेख में सभी ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ रक्तदान किया।

समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण-
आयोजकों ने बताया कि स्व. अतुल साहू हमेशा सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए आयोजित इस रक्तदान शिविर ने समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। इस आयोजन की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों की सराहना की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments