google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़: बीमा पॉलिसी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी रैपिडो चालक फरार.....

14 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीमा कंपनी में काम करने वाली एक 25 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने खुद को ग्राहक बताकर पहले युवती का भरोसा जीता और फिर पॉलिसी खरीदने के बहाने स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले जाकर इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


रैपिडो राइड के दौरान हुई थी जान-पहचान -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कोरबा की रहने वाली पीड़िता बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत है। उसका काम क्षेत्र में घूमकर लोगों को बीमा पॉलिसियों की जानकारी देना और ग्राहक बनाना है।


बीती 27 अक्टूबर को उसने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा नामक युवक बाइक लेकर पहुंचा और युवती को रेलवे स्टेशन छोड़ा। इसी सफर के दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसमें युवती ने अपने बीमा कार्य के बारे में बताया और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया।


पॉलिसी समझाने के बहाने ले गया लॉज -

शिकायत के मुताबिक, अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को आरोपी युवक ने फोन कर युवती को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान उसने दिवाली से पहले बीमा पॉलिसी खरीदने की इच्छा जताई।


युवक ने आसपास के शोर-शराबे का हवाला देते हुए किसी शांत स्थान पर बैठकर प्लान की पूरी जानकारी देने को कहा। युवती उसकी बातों में आकर उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी उसे सीधे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। वहां कमरे के अंदर पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया और जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।


पुलिस की दबिश और लॉज की लापरवाही पर कार्रवाई -

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां परिजनों से पता चला कि उसे घर से बेदखल किया जा चुका है। पुलिस उसकी सुरागरसी में जुटी है।


लॉज संचालक की बड़ी लापरवाही: -

जांच में यह भी सामने आया है कि लॉज प्रबंधन ने गंभीर नियमों को ताक पर रखा। थाना प्रभारी सनिप रात्रे ने बताया कि पीड़िता का पहचान पत्र तो लिया गया था, लेकिन आरोपी युवक का कोई आईडी प्रूफ जमा किए बिना उसे कमरा नंबर 124 की चाबी थमा दी गई। लॉज संचालक ने पूछताछ में अजीब सफाई देते हुए कहा कि युवक स्थानीय था, इसलिए आईडी नहीं मांगी गई। पुलिस अब इस भारी लापरवाही के चलते लॉज संचालक को नोटिस जारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

#बिलासपुर #छत्तीसगढ़ #अपराध #CrimeNews #BilaspurPolice #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html