रायपुर में धूमधाम से मनाया गया युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिन, गौ-सेवा के साथ लिया गया जनहित का संकल्प...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। राजधानी में सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता विवेक जोशी (मोंटी जोशी) का जन्मदिन बड़े उत्साह और धार्मिक माहौल में मनाया गया। सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम की कमान संस्थापक कुबेर राठी ने संभाली। इस दौरान सामाजिक सद्भाव और धार्मिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और समर्थकों ने मोंटी जोशी को पुष्पहार पहनाकर लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संस्थापक कुबेर राठी ने इस मौके पर कहा कि विवेक जोशी युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की मिसाल हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से वे ऐसे ही निष्ठापूर्वक जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें।

गौ-माता की पूजा से हुई शुरुआत -
अपने जन्मदिन की शुरुआत विवेक जोशी ने गौ-सेवा से की। उन्होंने विधि-विधान से गौ-माता का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से चारा और गुड़-चना खिलाया तथा आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। जन्मदिन पर गौ-माता और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना सबसे बड़ा सौभाग्य है। जनता और युवाओं का यह अपार स्नेह ही उनकी असली ताकत है, जो उन्हें हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।

#विवेकजोशी #मोंटीजोशी #रायपुरन्यूज #संकटमोचनमंदिर #गौसेवा #RaipurNews #YouthLeader #SocialService #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments