नाबालिग दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दबोचा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में नाबालिग से जबरन दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर छिप रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी को पड़ोसी जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटनाक्रम पीड़िता की शिकायत पर मुलमुला थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गत 8 मार्च को आरोपी नंदलाल साहू (निवासी रानीगढ़, थाना बिलाईगढ़) ने सूनेपन का लाभ उठाकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
खास बातें जांजगीर साइबर सेल और मुलमुला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सलिहा थाना अंतर्गत थारगांव से आरोपी को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी और स्थानीय थाने के चुनिंदा पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments