युवा अपनी प्रतिभा और नए विचारों से सफलता की नई इबारत लिखें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव....
नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा : डिप्टी सीएम अरुण साव...
स्टार्टअप और नवाचार से अपनी अलग पहचान बनाएं युवा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित 'युवा उत्सव 5.0' में युवाओं से संवाद किया।
उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी क्षमता को पहचानें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
साव ने कहा कि युवा अच्छी शिक्षा हासिल कर अपनी प्रतिभा और काबिलियत को मजबूत बनाएं। युवा केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें। वे रोजगार देने वाले बनें और नए अवसर पैदा करें। अपने नए विचारों को स्टार्टअप का रूप दें। नवाचार के जरिए अपनी अलग पहचान बनाएं। किसी की नकल करने के बजाय अपनी सोच और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।
उन्होंने युवाओं से कहा कि आपका मुकाबला किसी और से नहीं, बल्कि खुद से है। हर दिन खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं, जिसे मेहनत, सीखने की ललक और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल न किया जा सके। अपने सपनों पर विश्वास रखें। नई सोच के साथ आगे बढ़ें और अपने हुनर से सफलता की नई कहानी लिखें।
इस अवसर पर सीआईआई रायपुर अध्यक्ष बजरंग गोयल, पंकज सोमानी, श्वेता, अन्य पदाधिकारी, कुलपति, अधिकारी गण एवं छात्र उपस्थित रहे।





.jpg)








Comments