छत्तीसगढ़ और देश की रक्षा व खुशहाली के लिए आप ने किया हनुमान चालीसा का पाठ.....
प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर आम आदमी पार्टी ने मंगलवार 21 जुलाई को सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। राजधानी रायपुर में बूढ़ेश्वर मंदिर बुढ़ापारा में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह आयोजन प्रदेश के अनेक विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के सामुहिक संकल्प के साथ किया गया।

पार्टी नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत के निर्देशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिला, ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।

पार्टी का मानना है कि आज समाज को कटुता, वैमनस्य और नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर सत्य, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को अपनाने की आवश्यकता है। भगवान श्रीराम के आदर्श और हनुमान जी की भक्ति, सेवा, साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा हैं। इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना के साथ प्रदेशव्यापी सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments