बीजापुर में 30 साल बाद शुरू होगी जंगल सफारी, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन को नई उड़ान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से जंगल सफारी शुरू की जा रही है। करीब तीन दशक बाद शुरू हो रही इस सुविधा से पर्यटकों को बस्तर के घने जंगल, प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। पहले चरण में उल्लूर गांव से लगभग 9 किलोमीटर लंबे सफारी मार्ग पर चार जिप्सी वाहन चलाए जाएंगे। सफारी शुल्क 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि यह शुल्क प्रति वाहन है या प्रति व्यक्ति, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
2,799 वर्ग किलोमीटर में फैले इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ, गौर, जंगली भैंसा, चीतल और ऊदबिलाव समेत कई वन्यजीव पाए जाते हैं। सफारी के दौरान वन्यजीवों का दिखना उनकी प्राकृतिक गतिविधियों और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
सफारी संचालन के लिए छह स्थानीय युवाओं को गाइड और वाहन चालक के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इससे स्थानीय युवाओं के साथ गाइड, ड्राइवर, होमस्टे संचालक, दुकानदार और खान-पान व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। सफारी गेट के पास पारंपरिक मिट्टी के घरों की थीम पर जलपान गृह भी तैयार किया गया है, जहां पर्यटक स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। विभाग को उम्मीद है कि यह पहल बीजापुर में पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और बस्तर की जनजातीय संस्कृति को नई पहचान देगी। #Bijapur #IndravatiTigerReserve #JungleSafari #ChhattisgarhTourism #BastarTourism #WildlifeTourism #EcoTourism #LocalEmployment #TribalCulture #ChhattisgarhFoundationDay #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments