कैलाश विजयवर्गीय को एक लाख से ज्यादा मतों से जिताने का यादव समाज ने संकल्प...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
इन्दौर-बाणेश्वर मेला ग्राउंड पर यादव समाज प्रमुख कार्य समिति द्वारा आयोजित अमर शहीद राव तुलाराम यादव और पद्मश्री डॉक्टर भक्ति यादव की प्रतिमाओं के प्रतीकात्मक शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम में इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। कार्यक्रम में यादव समाजजन, समाज के पदाधिकारी, नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण यादव, डॉक्टर भक्ति यादव के बेटे डॉक्टर रमन यादव, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चैनसिंह यादव, पूर्व पार्षद विजय यादव, आयोजक गुलशन यादव, पूर्व पार्षद आईपीएस यादव, समाज अध्यक्ष डॉक्टर आरडी यादव, पुरुषोत्तम यादव भी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि तुलाराम यादव की प्रतिमा के लिए 43 लाख और डॉक्टर भक्ति यादव की प्रतिमा के लिए सवा लाख रुपए स्वीकृत किए गए है, जिनकी मूर्ति बनाकर जल्द ही यहां स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में यादव समाज ने अपना पूरा समर्थन कैलाश विजयवर्गीय को देते हुए उन्हें 1 लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया। कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रतिमाओं का शिलान्यास एवं पूजन किए जाने पर यादव समाज के पदाधिकारियो ने इसे समाज के लिए गौरव की बात बताई। अपने उद्बोधन में कैलाश विजयवर्गीय ने मुन्ना लाल यादव और हरी नारायण यादव को लेकर कहा कि मेरा दाया और बाया हाथ यादव समाज से ही है। मेरा अधिकतर समय यादव समाज के साथ ही निकला है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे दो महान आत्माओं की प्रतिमा का पूजन करने का अवसर मिला।
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने यादव समाज द्वारा देश, प्रदेश और शहर हित में किए गए कार्यों की याद भी दिलाई। इसके साथ ही विजयवर्गीय ने कहा कि प्रत्याशी बनने के बात से ही विधानसभा क्षेत्र एक में काम करना शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया कि जीतने के बाद पहला काम नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का करूंगा। इसके बाद विजयवर्गीय तिवारी कॉम्प्लेक्स बाणगंगा में रानी यादव की स्मृति में आयोजित पंडित बृजमोहन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। यहां महाराज की न्यास का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने भी कैलाश विजयवर्गीय को विजय भव: का आशीर्वाद दिया। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने आईपीएस यादव परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके बाद वार्ड 4 के पूर्व पार्षद चांगीराम यादव के निवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों से मुलाकात की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments