google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में शुरू हुई ‘XTRALITE NOW’ एलपीजी सेवा, बुकिंग के 180 मिनट के भीतर मिलेगी डिलीवरी.....

Aug 10
2 min read
  • 10 किलोग्राम का हल्का कम्पोजिट सिलेंडर बाजार में उपलब्ध; नए कनेक्शन के लिए केवल पहचान-पत्र जरूरी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर। उपभोक्ताओं को तेज, सुविधाजनक और आधुनिक एलपीजी सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रायपुर में ‘XTRALITE NOW’ नाम से 10 किलोग्राम क्षमता वाले कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर की सेवा शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत ग्राहक द्वारा रिफिल बुक किए जाने के बाद अधिकतम 180 मिनट के भीतर एक्सप्रेस डिलीवरी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

रायपुर में इस सेवा का शुभारंभ 4 अगस्त 2026 को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर मंडल के एलपीजी प्रमुख मोहम्मद आमीन ने इंडेन वितरकों एवं उपभोक्ताओं की उपस्थिति में किया। फिलहाल यह सुविधा देवेंद्र नगर स्थित आकाश गैस सर्विस एवं बाकी सभी गैस एजेंसी में भी उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुवार से रायपुर के साथ-साथ भिलाई और दुर्ग शहर के सभी इंडेन वितरकों के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।


हल्का, टिकाऊ और आधुनिक डिजाइन

XTRALITE NOW सिलेंडर को पारंपरिक धातु के सिलेंडरों की तुलना में अधिक हल्का और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। कम्पोजिट मटेरियल से निर्मित होने के कारण इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती। इसका आधुनिक डिजाइन घरेलू रसोई में आसान हैंडलिंग और बेहतर उपयोगिता प्रदान करता है।


कंपनी के अनुसार, यह सेवा विशेष रूप से शहरी परिवारों, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरों और ऐसे उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो एलपीजी की तेज और सुविधाजनक आपूर्ति चाहते हैं।


एक कनेक्शन के लिए ₹4,852.50 का प्रारंभिक भुगतान

रायपुर में 10 किलोग्राम के XTRALITE NOW कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन के लिए ₹3,186 की सिक्योरिटी राशि निर्धारित है, जबकि एक रिफिल की कीमत ₹1,666.50 है। इस प्रकार नए कनेक्शन के लिए सिलेंडर और प्रथम रिफिल सहित कुल ₹4,852.50 का भुगतान करना होगा।


यदि उपभोक्ता रेगुलेटर लेना चाहते हैं तो इसके लिए ₹250 तथा लागू GST अतिरिक्त देय होगा। वहीं, होज़ पाइप की कीमत ₹190 निर्धारित की गई है।


नए कनेक्शन और रिफिल बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा

इंडियन ऑयल के ग्राहक Indian Oil ONE ऐप तथा कंपनी की आधिकारिक ग्राहक वेबसाइट के माध्यम से नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण करने के साथ-साथ एलपीजी रिफिल की बुकिंग भी कर सकते हैं।


कंपनी के मुताबिक एक्सप्रेस डिलीवरी सुविधा इंडेन के डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क तथा चयनित इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा अपनी सुविधा के अनुरूप पसंदीदा समय पर सिलेंडर प्राप्त करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।


तेज सेवा के साथ उपभोक्ता सुविधा पर जोर

इंडियन ऑयल ने कहा है कि बदलती उपभोक्ता आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एलपीजी सेवा को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। XTRALITE NOW के माध्यम से उपभोक्ताओं को हल्के कम्पोजिट सिलेंडर के साथ तेज डिलीवरी और डिजिटल बुकिंग जैसी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध होंगी।


कंपनी के अनुसार, राज्य में बड़े एलपीजी उपभोक्ता आधार को देखते हुए यह नई पहल घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक आधुनिक एवं ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कनेक्शन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को केवल पहचान-पत्र उपलब्ध कराना होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html