WPL ऑक्शन: छत्तीसगढ़ की पलक और श्रेया पर लगेगी बोली...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य की अंडर-19 टीम की दो होनहार खिलाड़ियों, पलक सिंह और श्रेया श्रीवास, ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के ऑक्शन में अपनी जगह बनाई है। यह ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में आयोजित होने जा रहा है।
तेज गेंदबाज पलक सिंह अपनी रफ्तार के दम पर पहले ही पहचान बना चुकी हैं। बीते वर्ष उन्होंने 'WPL स्पीड क्वीन' प्रतियोगिता में 106 किमी/घंटे की गति से गेंद फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा पिछले सत्र में उन्होंने 8 मैचों में 5 विकेट भी झटके थे।
वहीं दूसरी ओर, श्रेया श्रीवास ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। बीते सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन का मुजाहिरा करते हुए कुल 17 विकेट चटकाए थे। दोनों खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म को देखते हुए ऑक्शन में फ्रेंचाइजी टीमों की नजरें इन पर टिकी रहने की उम्मीद है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments