बिलासपुर: जिला सहकारी बैंक की बिल्हा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाली गुमा सेवा सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 63) में वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। बैंक के चेक में ओवरराइटिंग और कूटरचना कर बड़ी रकम अवैध रूप से निकाले जाने का खुलासा हुआ है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष राजकुमार बरगाह की शिकायत के आधार पर बिल्हा थाने में नामजद एफआईआर (FIR No. 0512/2026) दर्ज कर ली गई है।
कैसे खुला गबन का राज और आंकड़े -
दस्तावेजों और ऑडिट के मुताबिक, समिति के प्रस्ताव में जो राशि स्वीकृत हुई थी, चेक में उसमें हेराफेरी करके उससे कहीं अधिक रुपये निकाल लिए गए। कुल 3,38,000 रुपये का गबन किया गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
पहला मामला (15 सितंबर 2025): चेक क्रमांक 021914 के तहत प्रस्ताव में 51,900 रुपये मंजूर किए गए थे, जिसे बदलकर 89,900 रुपये कर दिए गए।
दूसरा मामला (14 अक्टूबर 2025): चेक क्रमांक 021019 के जरिए स्वीकृत 1,82,080 रुपये की राशि को बढ़ाकर 2,82,080 रुपये आहरित किया गया।
तीसरा मामला (19 जुलाई 2025): चेक क्रमांक 016635 के अनुसार 80,150 रुपये की स्वीकृति थी, जिसे बढ़ाकर 2,80,150 रुपये निकाल लिया गया।
इन तीनों मामलों में कुल स्वीकृत वास्तविक राशि 3,14,050 रुपये थी, जबकि हेरफेर के जरिए कुल 6,52,050 रुपये निकाले गए, जिससे साफ तौर पर 3,38,000 रुपये का गोलमाल हुआ। हैरानी की बात यह है कि इस खर्चे से जुड़ा कोई भी वैध बिल या वाउचर रिकॉर्ड में नहीं मिला है।
इन पर दर्ज हुआ मामला -
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस प्रकरण में निम्नलिखित को आरोपी बनाया गया है:
शरद कुमार कश्यप (तत्कालीन संस्था प्रबंधक, गुमा सेवा सहकारी समिति)
हितेश सलूजा (सुपरवाइजर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शाखा बिल्हा)
लक्ष्मण कौशिक (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शाखा बिल्हा)
राजनीतिक सरगर्मी और कांग्रेस का अल्टीमेटम -
इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी अभी भी अपने पदों पर जमे हुए हैं, जिससे सबूतों के साथ छेड़छाड़ होने का खतरा बना हुआ है।
कांग्रेस नेता ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि:
बैंक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक और सुपरवाइजर हितेश सलूजा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई जाए तथा गबन की एक-एक पाई की वसूली हो।
यदि जल्द से जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों और समिति के लोगों को साथ लेकर जोरदार उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments