कोरबा में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी अमले ने कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापे मारे। कार्रवाई के दौरान टीमों ने कुल 53.6 लीटर महुआ शराब और 300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया है। इस सिलसिले में पांच आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरी ओर, लगातार हो रही कार्यवाहियों के बावजूद ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थानीय रहवासियों में रोष व्याप्त है और वे लगातार कलेक्ट्रेट पहुंचकर इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
बालको और दीपका क्षेत्र में कार्रवाई -
आबकारी दल ने पहली दबिश बालको थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में दी। यहां टीम ने कार्रवाई करते हुए बोधराम के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और 30 किलो महुआ लाहन बरामद किया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक सुनील कुमार रात्रे के मार्गदर्शन में पूरी की गई।
इसी तरह दीपका वृत्त में उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी ने दो अलग-अलग प्रकरणों में दबिश दी। पहले मामले में कटघोरा थाना अंतर्गत बड़े बांका निवासी जगेश्वर के पास से 6.2 लीटर महुआ शराब मिली, जबकि दूसरे मामले में रजकम्मा के डबरीपारा निवासी अजीत के कब्जे से 11.2 लीटर महुआ शराब और 30 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस प्रकार दीपका क्षेत्र में कुल 17.4 लीटर अवैध महुआ शराब और 30 किलो लाहन हाथ लगा।
तिलकेजा और भालूभटरा में भी बड़ा माल बरामद -
तीसरी कार्रवाई उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिलकेजा गांव में की गई, जहां उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक ने अन्नपूर्णा के ठिकाने से 11 लीटर महुआ शराब और सबसे अधिक 180 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया।
चौथी और अंतिम कार्रवाई कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूभटरा गांव में अंजाम दी गई। यहां उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय की टीम ने शांति बाई के कब्जे से 18.2 लीटर महुआ शराब और 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। इन सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नदी-तालाब किनारे चल रही अवैध भट्टियां -
विभागीय ताबड़तोड़ कार्यवाहियों के बाद भी कोरबा के ग्रामीण इलाकों में अवैध महुआ शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर गांवों के बाहरी छोर, नदी किनारे और तालाबों के आसपास अवैध शराब की भट्ठियां संचालित कर रहे हैं। खुलेआम चल रहे इस कारोबार से परेशान होकर ग्रामीण अब कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से सख्त एक्शन लेने की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ छिटपुट छापों से इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके खिलाफ लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments