google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विद्युत उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण पर कार्यशाला...

Apr 20, 2024
3 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:- अनमोल फाउंडेशन रायपुर व सिटीजन कंज्यूमर एंड सिविक एक्शन ग्रुप चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में होटल किंग्सवे रायपुर में विद्युत उपभोक्ताओं के सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर के व्यापारी, औद्योगिक समूह के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि व घरेलू उपभोक्ता के साथ- साथ शासकीय विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अनमोल फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा ने क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने का अनुरोध करतें हुए। विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकार पर विस्तार से जानकारी प्रदान की साथ ही विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सम्बंध में जानकारी और समस्याओं से निजात पाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने वैश्विक परिपेक्ष्य में की जा रही चिंताओं से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि इन समस्याओं से हम सब मिलकर ही लड़ सकते हैं अकेले कुछ भी सम्भव नही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रेडा के सलाहकार संजीव जैन जी ने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय मे यही भविष्य की सुरक्षा करेगा। शहर में बढ़ती गर्मी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उदाहरण देकर समझाया कि अगर हम छोटे-छोटे प्रयास करें तो काफी हद तक समस्या पर नियंत्रण पा सकते है। जैसे अगर तापमान कम करना हो तो अपने घरों के छत को सफेद पेंट से पेंट करा दे तो घर का तापमान 7 से 8 डिग्री कम हों जाता है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कैग चेन्नई के विद्युत आडिट विशेषज्ञ किरुबाकरण ने बताया कि किस तरह के विद्युत उपकरणों का प्रयोग कर हम ऊर्जा को बचा सकते है। उन्होंने तमिलनाडु के कई सफल कहानियों का उदाहरण देकर समझाया।

कंफ्डरेशन आफ इंडिया ट्रेडर्स फोरम के अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की और पर्यावरणीय सुरक्षा तथा खनिज संपदा के बचत को ध्यान में रखते हुए विद्युत संरक्षण की बात कही तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। बीबंबू फाउंडेशन के फाउंडर मोहन वर्ल्यानी ने जोर देते हुए कहां की जंगल, पानी व जलवायु परिवर्तन को रोकना है सुरक्षित रखना है तो हमे इस दिशा में मिलकर काम करना होगा। स्पर्श सामाजिक संस्थान के पुरुषोत्तम चंद्राकर ने विद्युत उपभोक्ता मंच तैयार करने और एक मजबूत संघ के गठन की बात रहते हुए बताया कि समस्याओं का निदान मिलकर ही सम्भव है जब तक हम एकजुट नही होंगे हम बड़े मुद्दों पर असरदार परिणाम नही ले जा पाएंगे। पर्ल वेलफेयर फाउंडेशन के राजेश गोयल द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए संदेश दिया एवं शपथ दिलाई। निदान संस्थान के सुरेश शुक्ला ने लोगों को ऊर्जा के बचाव की छोटे-छोटे प्रयासों को बताया और कहा कि हम इससे बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। हेजल ने महिलाओं से अपील की की किचन में कम से कम विद्युत का उपयोग इसको सुनिश्चित करें महिलाएं चाह लगी तो यह संभव है कि घर के बिजली बिल में कमी ला सकती है।

घरेलु कामगार महिला संगठन की सपना ने कहा कि इस कार्यक्रम को छोटे-छोटे वार्डों व मोहल्लों में बैठकों के माध्यम से किया जाना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो सके।

अंत मे कैग चेन्नई के भारत राम ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया व मिलकर सतत कार्य करने का आश्वासन दिया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html