google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"महिला सुरक्षा, संरक्षण और आर्थिक प्रगति ही हमारी प्राथमिकता" — महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता एवं महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू....

1 hour ago
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर की प्रथम आम सभा कल, 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5:00 बजे न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन (चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन) में अत्यंत गरिमामयी, उत्साहपूर्ण एवं भव्य माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित यह भव्य सभा मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, समाज निर्माण तथा महिला व्यापारियों को स्वावलंबी बनाने एवं नए अवसर प्रदान करने पर केंद्रित रही। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में डॉ. साहू ने महिला चेम्बर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिला परिवार के साथ-साथ व्यापार और उद्योग जगत में भी अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने महिला सुरक्षा, कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण, आत्मनिर्भरता और व्यापारिक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने के संबंध में महत्वपूर्ण विचार व मार्गदर्शन साझा किया।

सभा को संबोधित करते हुए महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, "आज इस गरिमामयी प्रथम आम सभा में, मैं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू दीदी का हृदय से स्वागत करती हूँ—आपकी उपस्थिति ही हम सभी बहनों की सुरक्षा और हौसले की सबसे बड़ी गारंटी है। इसके अलावा, दुर्ग इकाई महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, भिलाई इकाई महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे, राजनांदगांव इकाई महिला चेम्बर अध्यक्ष सुधा पवार, बिलासपुर इकाई महिला चेम्बर अध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता, हमारी टीम की मनीषा तारवानी, नम्रता अग्रवाल, रोटरी क्लब की बहनें (Elegance, Queens, Divas), मारवाड़ी समाज से अरुणा, TiE से कुहू शर्मा एवं टीम, CII से मंजूषा परियल , कुर्मी समाज से सविता बघेल, सोनी समाज से सविता गुप्ता, पाटीदार समाज से महामंत्री निशा पटेल एवं टीम, मधु धारा संस्था से मधु बहादुर सिंह, ITM से डॉ. लक्ष्मी मूर्ति जी एवं 'सोहनी सोच' से करिश्मा सहित रायपुर व प्रदेश भर से पधारीं सभी बहनों का मैं सहृदय स्वागत व अभिनंदन करती हूँ। जब एक महिला कामयाब होती है, तो पूरा समाज और देश आत्मनिर्भर बनता है।"


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सलाहकार एवं महिला चेम्बर प्रभारी तिलोकचंद बरडिया ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महिला चेम्बर के इस भव्य और सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा, "महिला चेम्बर का यह प्रयास छत्तीसगढ़ के व्यापारिक परिदृश्य में एक नए युग की शुरुआत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। चेम्बर प्रबंधन महिला उद्यमियों को हर संभव व्यापारिक, प्रशासनिक एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश की छोटी-बड़ी महिला व्यापारी एवं स्टार्टअप्स बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें।" कार्यक्रम के दौरान आम सभा में महिला चेम्बर द्वारा महिला उद्यमियों और व्यापारियों को एक नया मंच प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसमें 'मेरे सपनों का आंगन' के माध्यम से महिलाओं के घरेलू व्यवसायिक विचारों को धरातल पर लाने, 'वात्सल्य से उदित उदया' द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और समाज निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने, तथा 'पैसा बोलता है' जैसे कार्यक्रमों के जरिए वित्तीय साक्षरता एवं बिजनेस मैनेजमेंट सिखाने का काम किया जा रहा है। इन सभी अभियानों के माध्यम से गृह उद्योगों और छोटे व मध्यम MSME उद्योगों से जुड़े उत्पादों को एक बड़ा बाजार और नवीन मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिला व्यापारियों के लिए प्रगति के नए द्वार खुल रहे हैं।


कार्यक्रम के अंत में महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने उपस्थित समस्त अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,"यह ऐतिहासिक महासम्मेलन हम सभी में एक नई ऊर्जा और संकल्प फूंक कर जा रहा है। मैं हमारे संरक्षक व चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, मुख्य अतिथि डॉ. ममता साहू दीदी, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, पाटीदार समाज तथा हमारी क्षेत्रीय इकाई अध्यक्षों व रोटरी क्लब, मारवाड़ी समाज, TiE, CII, कुर्मी समाज, सोनी समाज, सिंधी काउंसिल, ITM, 'सोहनी सोच' सहित सभी सामाजिक संस्थाओं की बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इसके साथ ही चेम्बर भवन के समस्त कर्मठ स्टाफ, व्यवस्थापकों का विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।" महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी और प्रदेश कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि महिला चेम्बर की इस प्रथम आम सभा का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश की महिला व्यवसायियों को एकजुट करना, उन्हें व्यापारिक सुरक्षा प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस आम सभा में रायपुर सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों, व्यवसायियों एवं चेम्बर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।


इस अवसर पर चेम्बर सलाहकार एवं महिला चेम्बर प्रभारी तिलोकचंद बरडिया, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, संरक्षक मीनाक्षी टुटेजा, वरिष्ठ सलाहकार मंजूषा परियल, उपाध्यक लोकेश चंद्रकांत जैन,दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, मंत्री भरत पमनानी, जतिन नचरानी, आकाश धावना, सचिता महित्रा, सविता गुप्ता, ममता अग्रवाल, करिश्मा कमलानी, प्रियंका गुप्ता, राधिका तिवारी, कुहू शर्मा, निधि अग्रवाल, नेहा जैन, हेमल शाह, भारती पटेल, पटेल प्रवीणा, सुशीला पटेल, विजया पटेल, कौशल्या पटेल, परमिला पटेल, निशा पटेल, कांता धीमन, सोनिया शांडिल, भारती मलकानी, कृशिका मलकानी, अरुणा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संजया केडिया, इन्द्राणी खुराना, निशा पटेल, अंजू समानी, प्रभा रतेल, ज्योति सिसोदिया, प्रिया नायक, स्वाति सोनी, डॉ. बी. जी. भोजवानी, सुमन दुग्गड, शीतल गोयल, सीमा अग्रवाल, अर्पिता घोष, सुधा पवार, संगीता सांखला, मंजू रानी साहू, अनीता सिन्हा, शिल्पा चोपड़ा, सबेरा मुकाती, अंकिता अग्रवाल, निरूपा ज़वेरी, मी

नू जैन, सहित मृत्युंजय शर्मा, शुभम बरडिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



डॉ.. ईला गुप्ता मनीषा तारवानी नम्रता अग्रवाल

प्रदेश अध्यक्ष - महिला चेम्बर प्रदेश महामंत्री - महिला चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष - महिला चेम्बर

मो. 92001-26862 मो. 94255-02398 मो.98278-22285


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html