google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, प्रीति बैगा की बदली जिंदगी.....

Jul 28
2 min read
  • हर माह मिलने वाली सहायता राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

  • पीडीएस और महतारी वंदन योजना के संयुक्त लाभ से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की निवासी प्रीति सुजान बैगा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे घर का राशन, सब्जी सहित अन्य आवश्यक घरेलू खर्च आसानी से पूरा कर रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।


प्रीति बैगा को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भी नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना और पीडीएस के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है तथा घरेलू जरूरतों की पूर्ति अब पहले से अधिक सहज हो गई है।


प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html