महिला सांसद ने बीजेपी को बताया अंग्रेज, चोरों से तुलना भी की......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनावी समर की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे ही राज्य का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. इस कड़ी में माननीयों के बोल बिगड़ते जा रहे हैं, ताजा मामला कोरबा का है, यहां से कांग्रेस की सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से कर दी है | उन्होंने इसके पक्ष में बोलते हुए कहा कि" पहले कांग्रेस पार्टी के लोग गोरों से लड़ी थी | अब कांग्रेस चोरों से लड़ेगी, यह बयान शुक्रवार का बताया जा रहा है |
कांग्रेसियों ने संकल्प शिविर का आयोजन कर कोरबा की सीटों को साधने का प्रयास किया, पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ इस शिविर में छत्तीसगढ़ में कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत भी मौजूद थीं, जिनका बयान अब चर्चा में है, संकल्प शिविर के बाद सांसद महंत ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा शासन की तुलना अंग्रेजों से कर विवादित बयान दिया, उन्होंने कहा कि "पहले लड़े थे, गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से", माननीय को इस तरह की भाषा अब चुनावी समर में सियासी गर्मी पैदा करने का काम कर रही है |
कोरबा जिले के 4 विधानसभा में से 3 कोरबा, कटघोरा और पाली तानाखार कांग्रेस के कब्जे में है, कोरबा विधानसभा से कांग्रेस के कद्दावर विधायक जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री भी हैं, कटघोरा में पुरुषोत्तम कंवर तो पाली तानाखार में मोहित केरकेट्टा काबिज हैं, संकल्प शिविर का आयोजन सिंघिया, दीपका और कोरबा शहर के इंदिरा स्टेडियम स्थित इंडोर ऑडिटोरियम में किया गया था, ऑडिटोरियम में ही कांग्रेसी नेता बड़ी तादाद में मौजूद थे, यहां राजस्व मंत्री सहित पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments