दो मासूम बच्चों के साथ जिंदा जल गई महिला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हिमाचल प्रदेश - एक दर्दनाक हादसा हो गया, दरअसल, यह मामला ऊना जिले के खरोली विधानसभा क्षेत्र का है जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रात को सोते समय जिंदा जल गई. नतीजतन, तीनों की मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्य बिहार के रहने वाले बताए गए हैं जो हिमाचल में रहकर मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि देर रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे तभी अचानक झुग्गी में आग लग गयी, एक महिला, उसका नौ महीने का बच्चा और पांच साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। आगजनी की वजह से शख्स की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है |
इस घटना की सूचना पाकर डीएसपी खरावली मौके पर पहुंचे और सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. उनके मुताबिक हादसे के परिणामस्वरूप 25 साल की एक महिला, 9 महीने का बच्चा और 5 साल की बच्ची जल गईं. बताया जा रहा है कि महिला के पति की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments