दिल्ली महारैली के लिए रायपुर से कांग्रेस नेताओं का दल रवाना...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के आह्वान के साथ दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ महारैली में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक दल राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से रवाना होने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक रामकुमार यादव सहित कई पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं।
1 नवंबर को आयोजित इस राष्ट्रीय महारैली में देशभर से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर जनचेतना जगाना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)







Comments