छत्तीसगढ़ महतारी और नक्शे के अपमान पर गरमाई सियासत: विकास उपाध्याय का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्योत्सव के आयोजन में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर न होने और प्रदेश के नक्शे के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल दिखावा कर रही है और प्रदेश की संस्कृति व अस्मिता की उपेक्षा हो रही है।
विकास उपाध्याय ने सवाल उठाया कि जिस उत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी और पहचान के प्रतीकों का सम्मान न हो, वह प्रदेशवासियों का उत्सव नहीं हो सकता। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत इस मामले पर स्पष्टीकरण दे और नक्शे की त्रुटियों को सुधारते हुए छत्तीसगढ़ महतारी को उचित स्थान प्रदान करे।
राज्योत्सव पर उठे सवाल: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर और सही नक्शा शामिल न करने पर तीखी आपत्ति।
संस्कृति और अस्मिता का अपमान: सरकार पर सिर्फ ढोंग और राजनीतिक दिखावा करने का आरोप।
तत्काल सुधार की मांग: प्रतीकों की अनदेखी पर सरकार से जवाब तलब और सुधार की मांग।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments