google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

‘सेवा मेरा योगदान‘ की भावना के साथ ग्राम तराजू में साप्ताहिक बाजार और तालाब किनारे चलाया स्वच्छता अभियान...

1 day ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

लखनपुर (सरगुजा) - 'सेवा मेरा योगदान' की प्रेरणा के साथ सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में स्वच्छता का महाअभियान चलाया गया। इस विशेष कार्यक्रम के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने खुद मैदान में उतरकर श्रमदान किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ-सफाई की।

मंत्री अग्रवाल ने ग्राम पंचायत तराजू के साप्ताहिक बाजार परिसर और तालाब के आसपास झाड़ू लगाकर तथा बेलचा संभालकर जन-अगुवाई की। उनके इस सहज और सक्रिय रूप को देखकर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।

स्वस्थ समाज के लिए जनभागीदारी जरूरी -

श्रमदान के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एक स्वस्थ, सुंदर और प्रगतिशील समाज की नींव स्वच्छता पर टिकी हुई है। गांवों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि इसमें हर नागरिक की व्यक्तिगत भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि साफ-सफाई को किसी एक दिन के अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

सभी पंचायतों और आंगनबाड़ियों में गूंजा स्वच्छता का संदेश -

इस व्यापक अभियान का दायरा केवल ग्राम तराजू तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि लखनपुर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के शासकीय कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। स्थानीय कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छताग्रहियों ने मिलकर परिसरों की साफ-सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने के प्रति जागरूक किया।

इस वृहद आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, राकेश अग्रवाल, राकेश साहू, वरिष्ठ नेता राजेंद्र जायसवाल, दिनेश बारी, दिनेश साहू, जनपद सदस्य रजनी पैंकरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html