google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क हादसा: मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो....

15 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ : कोरिया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पटना थाना क्षेत्र के करजी गांव के पास हुई, जहां पिकअप वाहन और ऑटो के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे और सभी एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने राहत कार्य में मदद की।


मवेशी को बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन और हो गया बड़ा हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार लोग छिंदिया में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। करजी गांव के पास सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने की कोशिश में ऑटो के सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई।


हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की पहचान करहीपारा (छिंदिया) निवासी फुलकुंवर (50 वर्ष, पति महेंद्र सिंह), रामबाई (60 वर्ष, पति रामकुमार) और फुलकुंवर (60 वर्ष, पति जगजीवन) के रूप में हुई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मृतकों में सास-बहू भी शामिल हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, कई की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। हादसे की पूरी परिस्थितियों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html