मानसून की विदाई के साथ छत्तीसगढ़ में शुष्कता बढ़ी, जानें कब से जमेगी ठंड...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अब मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। जिसके बाद अब शीतलहर का दौर शुरू होगा। प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए वर्षा या अन्य मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया।वहीं अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल होने के आसार हैं। यानी अब मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। मानसून की वापसी के साथ प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
हालांकि, मौसम पूरी तरह बदलने के बाद रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख बदलते ही वातावरण में शुष्कता बढ़ेगी। इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। यानी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments