google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दक्षिण में विकास का नया अध्याय लिखेंगे - प्रदीप.....

Nov 6, 2023
2 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • प्रदीप साहू के पक्ष में गरीब झुग्गी वासियों के नेता भगवानू नायक ने किया धुंआधार प्रचार

  • युवाओं की बुलंद आवाज है प्रदीप - भगवानू

  • जनहित के लिए जेल जाने और लाठी खाने से नही डरता है प्रदीप- भगवानू

रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 5 नवंबर, 2023- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के रायपुर दक्षिण प्रत्याशी प्रदीप साहू के पक्ष में आज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और गरीब झुग्गीवासियों के नेता अधिवक्ता भगवानू नायक ने छत्तीसगढ़ नगर, संतोषी नगर, संजय नगर, टिकरापारा में डोर टू डोर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और प्रदीप साहू के पक्ष में वोट देकर जीताने का अपील किया। इस दौरान प्रदीप साहू का घर-घर में तिलक एवं आरती लगाकर का स्वागत किया गया और लोगों ने विजयश्री होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भगवानू नायक ने कहा प्रदीप साहू युवाओं की बुलंद आवाज है, जनता की हितों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते है, लोगों को न्याय दिलाने और जनहित के लिए जेल जाने और लाठी खाने से पीछे नहीं हटता है ।

उन्होंने कहा यह समय बदलाव का है, यह समय दक्षिण की जनता को मुक्ति दिलाने का है, प्रदीप साहू एक जन नेता है जो जनता के लिए समर्पित है। जेसीसी के दक्षिण प्रत्याशी प्रदीप साहू ने कहा मैं नेता नहीं दक्षिण का बेटा हूं, दक्षिण में जन्मा हूं, अंतिम सांस तक दक्षिण की जनता का सेवा करूंगा और दक्षिण के विकास का एक नया अध्याय लिखूंगा और दक्षिण को छत्तीसगढ़ में मॉडल के रूप में पेश करूंगा। इस अवसर पर सामाजिक युवा नेता मनसू निहाल ने कहा प्रदीप साहू के विधायक बनने से ही दक्षिण का कायाकल्प होगा और दक्षिण समस्या मुक्त होगा। जेसीसी नेता राजीव नायक ने कहा यह समय युवाओं का है, युवाओं को आगे बढ़ाने का है इसलिए दक्षिण से युवा विधायक बनाकर नेता नहीं सेवक चुने।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html