भाजपा के 20 साल के राज में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे: दिग्विजय....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में ऐसा कोई मंत्रालय या योजना नहीं है, जिसमें पार्टी के लोगों ने भ्रष्टाचार नहीं किया है। इससे परेशान होकर कई ठेकेदारों ने कोर्ट की शरण ली है। भाजपा अपनी हार के डर से बड़े नेताओं को चुनाव लड़वा रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के 20 साल के राज में जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा तीर्थ में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी परिवार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। उनके दिलों में आज भी गांधी परिवार बसता है।
दिग्विजय सिंह पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी की सभा को लेकर मोहनखेड़ा में इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों के अध्यक्ष, विधायक सहित अन्य नेताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों के सवाल पर कहा कि राजा-महाराजा बिक गए हैं, लेकिन प्रताप ग्रेवाल जैसे आदिवासी विधायक आज भी कांग्रेस पार्टी की शान हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास धर्म के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा है। जो धर्म का उपयोग केवल अवसर के लिए करते हैं, वे धार्मिक नहीं हो सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments