करवा चौथ से पहले पति की कथित 'रंगीन शाम' पर पत्नी की छापेमारी: दूसरी महिला के साथ पकड़ा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- करवा चौथ पर पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे और इधर जनाब दूसरी महिला के साथ नजर आएं, तो फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके में तमाशा खड़ा कर दिया। इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद बढ़कर तमाशा देखने वालों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान पत्नी काफी गुस्से में नजर आई और दूसरी महिला के बाल पकड़कर जमकर धुनाई की। साथ ही, महिला को थाने ले जाने की बात कहते हुए सुनाई दी, जबकि बेचारा पति करवा चौथ पर भीड़ के सामने तमाशा बनता हुआ मजबूर नजर आया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। हालांकि, यह विवाद थाने तक पहुंच पाया या नहीं, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments