google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर और दुर्ग दौरा: पीएम किसान उत्सव और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल.....

42 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को रायपुर और दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त वितरण से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के साथ दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न आयोजनों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उनके पूरे दिन का दौरा निर्धारित किया गया है।


सुबह रायपुर में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:15 बजे जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार पहुंचेंगे। यहाँ आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस एवं 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे तक इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे फिर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।


दोपहर में भिलाई और दुर्ग के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। यहाँ से हेलीकॉप्टर के जरिए दुर्ग जिले के लिए रवाना होकर दोपहर 3 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे पुलगांव स्थित मैत्रेश कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ शाम 4 बजे तक उनका निर्धारित प्रवास रहेगा। इसके बाद वे मैत्रेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग के लिए रवाना होंगे।


शाम को रायपुर लौटकर भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे गंजपारा चौक से हेलीकॉप्टर के जरिए वापसी के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचने के बाद 4:50 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका शाम 5:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहाँ निर्धारित कार्यक्रम के तहत 6:10 बजे रवाना होकर शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह पूरा दौरा कार्यक्रम समय-सारिणी के आधार पर जारी किया है। प्रशासनिक और अन्य आवश्यक परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम के समय में बदलाव भी हो सकता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html