दीपावली से पहले सफाई की लचर व्यवस्था पर भड़कीं महापौर मीनल चौबे...
महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर में दीपावली पूर्व लचर सफाई व्यवस्था पर रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगायी, अधिकारियों को सफाई कार्य सतत मॉनिटरिंग कर करवाने के सख्त निर्देश दिए |
महापौर मीनल चौबे ने कहा - कार्य नहीं तो भुगतान नहीं, डोर टु डोर कचरा कलेक्शन शत - प्रतिशत क्षेत्र में करना रामकी कम्पनी की जिम्मेदारी है, जिम्मेदारी पूरी नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी |
राजधानी शहर दीपावली पूर्व साफ - सुथरा दिखना चाहिए, जगह - जगह लगे कूड़े - करकट के ढेर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन नहीं किये जाने के कारण से दिख रहे हैं, जिनकी तत्काल सफाई करवाई जाये |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- राजधानी रायपुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम पूरी तरह सख्त हो गया है। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में सफाई की लचर व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुबंधित सफाई एजेंसी 'रामकी कंपनी' के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर के हर वार्ड और घर तक डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित करना रामकी कंपनी की मुख्य जिम्मेदारी है।
महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कूड़े - करकट के जगह - जगह लगे ढेर को तत्काल उठवाकर सफाई करवाना सुनिश्चित करें और रामकी कम्पनी के डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए श्रेष्ठ गुणवत्ता से डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाये, दीपावली के पूर्व शहर क्षेत्र साफ -सुथरा
दिखना चाहिए | इसमें कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी |
महापौर मीनल चौबे ने सख्त निर्देश दिए कि काम नहीं भुगतान नहीं की नीति के अंतर्गत रामकी कम्पनी पर कार्रवाई नियमानुसार की जाये और कार्य का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात ही देयकों के भुगतान पर नियमानुसार विचार किया जाये | बिना कार्य कोई भी भुगतान ना किया जाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारीगण इसके लिए स्वयं जिम्मेदार रहेंगे |
महापौर मीनल चौबे द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन योगेश कुमार कडु, उपअभियंता कृष्णा राठी, अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के एरिया मैनेजर सर्वश्री श्रीकांत, गंगा, भास्कर आदि की उपस्थिति रही | #Raipur #MayorMinalChoubey #CleanRaipur #RamkiCompany #RaipurMunicipalCorporation #Diwali2026 #ChhattisgarhNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments