google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस के बिजली सत्याग्रह का व्यापक प्रभाव - दीपक बैज.....

Aug 23
2 min read
  • स्मार्ट मीटर बदलने के लिए जनता स्वस्फूर्त फार्म भर रही....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर, कांग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे बिजली सत्याग्रह को पूरे प्रदेश में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर बदलने की मांग के फार्म को लेकर घर - घर जा रहे है तो लोग स्वस्फूर्त हो कर आवेदन फार्म भर रहे है। जनता महंगी बिजली तथा स्मार्ट मीटर की रीडिंग से परेशान हो चुकी है। अनाप- शनाप बिजली के कारण आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता दो माह तक प्रदेश के हर गांव, मुहल्ले, जिले एवं ब्लॉकों में स्मार्ट बिजली मीटर बदले तथा बिजली के दाम कम करने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना पुनः शुरू करने के लिए घर-घर जा रहे है। लोगों के फार्म भरवाने के बाद इन फार्मों को जिला बिजली दफ्तर में जमा कराया जायेगा तथा उसकी पावती लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोत्तरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोत्तरी किया था। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी। भाजपा से सरकार नहीं संभल नही रही है। वह केवल जनता पर बोझ डालने का काम करती है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html