भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री, पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, भेदभाव क्यों प्रधानमंत्री, यह बात छग के सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में कही है | उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है ? ख़ैर, मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है, अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही |
बीजेपी ने राजस्थान में अपनी सरकार आने के बाद 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात गई है। वहीं इसके जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने भी दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि यदि उनकी सरकार रिपीट हुई तो, लोगों को 400 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के चुनावी दावों को लेकर सियासत में पारा चढ़ा हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments