ISRO ने NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च कर NavIC को दी नई ताकत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
श्रीहरिकोटा :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने देश की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूत करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो ने NVS-03 सैटेलाइट को GSLV-F18 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। 30 अक्टूबर 2026 की रात 11:51 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से रॉकेट ने उड़ान भरी। प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद उपग्रह को निर्धारित जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया। यह GSLV रॉकेट की 20वीं उड़ान थी।
NVS-03 में स्वदेशी परमाणु घड़ी लगाई गई है, जो सटीक समय निर्धारण और लोकेशन सेवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उपग्रह में L5 और S बैंड के साथ L1 फ्रीक्वेंसी बैंड भी शामिल किया गया है। इससे नागरिकों के लिए नेविगेशन सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
NavIC भारत की क्षेत्रीय सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली है, जिसका कवरेज भारत और देश की सीमाओं से करीब 1,500 किलोमीटर आगे तक है। इसका उपयोग परिवहन, आपदा प्रबंधन, समुद्री गतिविधियों, संचार, बैंकिंग, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में किया जा सकता है। इस मिशन की सफलता से भारत की स्वतंत्र पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइमिंग सेवाओं को मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में NVS-04 और NVS-05 जैसे उपग्रहों के प्रक्षेपण से NavIC नेटवर्क को और विस्तार देने की योजना है। #ISRO #NVS03 #NavIC #GSLVF18 #SpaceMission #SatelliteLaunch #SpaceTechnology #IndiaInSpace #IndianSpaceResearch #AtmanirbharBharat #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments