श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान: बनाहिल की दो छात्राओं ने बढ़ाया मान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ / अकलतरा: शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलोत्सव समारोह में बनाहिल क्षेत्र की दो छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट सेवा भावना से पूरे अंचल को गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत निरंतर और निस्वार्थ समाजसेवा के लिए ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल की स्वयंसेविका आयुषी साहू और श्रुति निर्मलकर को विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान प्रदान किया गया।
दोनों छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता, रक्तदान शिविरों के सफल संचालन, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण तथा ग्रामीण अंचलों में सामाजिक चेतना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कठिन परिस्थितियों की परवाह किए बिना जमीनी स्तर पर किए गए उनके इन सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा।
इस उपलब्धि पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार चौहान, कुलसचिव विनोद चौबे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे तथा जांजगीर-चांपा जिला संगठक डॉ. पुष्पा सिंह ने दोनों स्वयंसेविकाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण का यह उदाहरण अन्य युवाओं को भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments