google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जब मंदिर में युवक ने काट लिया अपना गला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर...

Nov 24, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के झांसी में देवी मां को खुश करने के लिए एक युवक ने खुद का गला काट लिया, यह घटना मंदिर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, गनीमत रही कि समय रहते वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और रक्तरंजित युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया |


जिले के बरुआसागर थाना इलाके के बनगुवां गांव का रहने वाला नीरज रायकवार (26 साल) को गुरुवार की सुबह पुलिस ने झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था. उसकी गर्दन से खून निकल रहा था. युवक का कहना है कि वह मजदूरी करता है. उसे काली मां को खुश करना था. इसके लिए वह क्षेत्र के मंसिल माता मंदिर पहुंचा और उसने अपनी गर्दन काटकर बलि देने का प्रयास किया. यह नजारा मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे रोका और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रक्तरंजित युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. घायल युवक नीरज रायकवार ने कहा कि उसके साथ कुछ गलत हो गया था. उसे ठीक करने के लिए काली मइया की पूजा करनी थी. देवी को खुश करने के लिए ही उसने गर्दन काट ली. हालांकि, तन से सिर जुदा होने से काफी पहले ही लोगों ने युवक को बचा लिया.


मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. एचएन राजपूत का कहना है कि नीरज नाम का मरीज बनगुवां का रहने वाला है. उसने स्वयं ही अपना गला काटा है. उसका कहना है कि वह देवी-देवताओं को बलि चढ़ा रहा था.

एसपी ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि 26 साल का नीरज रायकवार अधिक शराब के नशे में बनगुवां गांव के बगल में ही स्थित मंसिल माता मंदिर पहुंचा और वहां पर रखी कटोरी से अपना गला रेतने लगा. जब इसकी जानकारी वहां मौजूद लोगों को हुई तो तत्काल उसे रोका और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी बलि देना चाहता था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html