मुंबई सिग्नल प्रणाली में खराबी होने से पश्चिम रेल सेवा लड़खड़ाई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सप्ताह के पहले दिन ही पश्चिम रेलवे पर यात्रियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा है। सोमवार सुबह व्यस्त समय के दौरान पश्चिम रेलवे का यातायात बाधित हो गया है. सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण रेलवे यातायात बाधित हो गया. तकनीकी खराबी के कारण लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई. इसके चलते चर्चगेट की ओर जाने वाली ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही थी।
इसके कारण तेज और धीमी दोनों लाइनों पर लोकल की समय सारिणी बाधित हो गई। इससे व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही. मालूम हो कि कल रविवार को मुंबई सेन्ट्रल में एक लोकल ट्रेन का कपलिंग टूटने से ट्रेन दो भागों में बंट गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments