मौसम अपडेट: कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी...
- ANIS LALA DANI

- 3 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर रहने वाला है | अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है | यानी दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा | छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है |
वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है | एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है | बिलासपुर और मुंगेली जिलों में भारी से अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट, जबकि प्रदेश के अन्य लगभग 20-21 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
प्रभावित क्षेत्र: सरगुजा, रायपुर, और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान जोरदार बारिश दर्ज की गई है।जलभराव और उफान: बलरामपुर, सरगुजा आदि जिलों में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ जगहों पर यातायात या पुलिया प्रभावित हुई है।





.jpg)










Comments