ओवरटेक करने के विवाद में युवकों ने लोहे की रॉड और डंडे से युवक और उसके फूफा पर किया हमला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- महासमुंद: महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर में ओवरटेक करने की बात को लेकर दो युवकों द्वारा लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर एक युवक और उसके फूफा को गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ओवरटेक करने पर की थी गाली-गलौज:
मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा (महासमुंद) निवासी प्रार्थी चंद्रमणी यादव 'सेटिन माइक्रो फाइनेंस' महासमुंद में कार्यरत हैं। बीते 19 अक्टूबर 2026 को वे अपने फूफा कुलेश्वर तांडेकर के घर ग्राम भलेसर जा रहे थे। इसी दौरान, सीतली नाला के आगे पहुँचने पर आरोपी टोकेश ध्रुव और सतीश हलवाई ने "ओवरटेक क्यों करते हो?" कहकर उन्हें रोक लिया और अश्लील गाली-गलौज कर वहाँ से चले गए।
समझाने गए फूफा और युवक पर किया हमला:
चंद्रमणी ने भलेसर पहुँचकर पूरी घटना की जानकारी अपने फूफा कुलेश्वर तांडेकर को दी। इसके बाद, रात करीब 9:30 बजे चंद्रमणी के फूफा दोनों युवकों को समझाने के लिए पहुँचे। बातचीत के दौरान आरोपी टोकेश ध्रुव और सतीश हलवाई आक्रोशित हो गए और कुलेश्वर तांडेकर के साथ मारपीट करने लगे। जब प्रार्थी चंद्रमणी यादव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो दोनों आरोपियों ने एकराय होकर माँ-बहन की गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
गंभीर चोटें और पुलिस कार्रवाई:
इस हमले में चंद्रमणी के फूफा के कमर व गले में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चंद्रमणी यादव का सिर फट गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी टोकेश ध्रुव और सतीश हलवाई के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। #MahasamundNews #ChhattisgarhCrime #RoadRage #PoliceCase #CGNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments