पुल नहीं होने से जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नगरी-सिहावा:- वनांचल क्षेत्र नगरी-सिहावा में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। ग्राम पंचायत लटियारा से लगे कछारपारा गांव में नाले पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे बने कि एक बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने उसे खाट पर बैठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कराया। बारिश के दौरान नाले में पानी बढ़ने से गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। मरीजों के साथ बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके बावजूद अब तक नाले पर पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत लटियारा के सरपंच रूपेश कुमार ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो निर्माण की स्वीकृति मिली है और न ही राशि जारी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान उन्हें इसी तरह जोखिम उठाकर नाला पार करना पड़ता है।
#villagers #forced #risk #bridge #breakingADNnews







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments