google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी......

Aug 16
2 min read
  • स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

अंबिकापुर केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरगुजा जिले के ग्राम करजी, विकासखंड अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय नशामुक्ति केंद्रित चित्र प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नशामुक्ति के संदेश से जोड़ते हुए विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भी प्रदर्शनी देखी और नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त जीवन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। चित्रों, इन्फोग्राफिक्स एवं अन्य दृश्य माध्यमों के जरिए नशीले पदार्थों के शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्परिणाम, नशे से जुड़ी भ्रांतियों तथा नशे की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करजी की सरपंच रंजनी देवी, पूर्व सरपंच अजयलाल राजवाड़े, पूर्व शिक्षक हीरालाल राजवाड़े तथा गणमान्य नागरिक रामप्रसाद कुशवाहा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ नशामुक्ति पर केंद्रित संदेश भी दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अशोक कुमार, राज्य मंत्री प्रतिनिधि, सुनीता यादव, विजय ठाकुर, विनय प्रसाद तथा संबंधित विभागीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संयुक्त संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, देशभक्ति, नशामुक्ति एवं स्वस्थ जीवन से जुड़े संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को सामाजिक जागरूकता के साथ जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान तथा नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उनकी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाना आवश्यक है।दो दिवसीय अभियान के दौरान चित्र प्रदर्शनी के साथ पोस्टर मेकिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं, गीत-नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति के संदेश को विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों एवं आमजन तक रचनात्मक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html