झारखंड मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने रांची पहुंचे विकास उपाध्याय...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने झारखंड पहुंचकर वहाँ की ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस दुखद घड़ी में वे व्यक्तिगत रूप से शोकसभा में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विकास उपाध्याय ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि तृषा का यूं चले जाना परिवार के लिए एक कभी न पूरी होने वाली क्षति है। ईश्वर से कामना है कि वे इस विकट परिस्थिति में परिवार को संबल और सहनशक्ति प्रदान करें।
इस संवेदनशीलता के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो समेत कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments