राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में जनसुनवाई: 30 प्रकरणों में हुई सुनवाई, 10 मामले नस्तीबद्ध....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में आयोजित जनसुनवाई में कुल 30 प्रकरणों में सुनवाई की गई, जिसमें 10 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया।
जनसुनवाई के प्रमुख प्रकरण एवं कार्रवाई
बैंक संबंधी मामला: बैंक की महिला अधिकारी का बयान दर्ज किया गया। अनावेदक पक्ष को जवाब एवं संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया। अगली सुनवाई में बैंक की आंतरिक शिकायत समिति के अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।
संपत्ति विवाद एवं होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी: संपत्ति के बंटवारे और स्वर्गीय पति के होटल व्यवसाय में हिस्सेदारी से जुड़े मामले में दोनों पक्षों के कथन दर्ज किए गए। प्रकरण को आगे की सुनवाई के लिए रखा गया।

दिव्यांग आवेदिका का मामला: आवेदिका को काम पर रखने एवं वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
नाबालिग बच्ची की सुरक्षा का मामला: मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण आयोग को पत्र भेजने तथा संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध उचित कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित करने का निर्णय लिया गया।
घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताड़ना: संबंधित शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, रायपुर संभाग प्रभारी मंजू थदानी, महिला थाना प्रभारी राजश्री मौर्य, डीएसपी स्नेहा आकाश राव, वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर नीति सिंह, प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रीति पाण्डेय सहित आयोग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments