रायपुर पश्चिम में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्व के अवसर पर महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में माता दुर्गा के जोत-जवारा का विसर्जन विधि-विधान के साथ किया गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया और विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सवों में शिरकत की।
रामनगर, गुलमोहर पार्क, रामकुंड, मोहबा बाजार, हीरापुर, खमतराई, टाटीबंध, गुढ़ियारी, रायपुरा, चौबे कॉलोनी, रामसागर पारा, दीनदयाल उपाध्याय नगर, ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, तात्यापारा, माधवराव सप्रे वार्ड, संत रविदास वार्ड और प्यारेलाल वार्ड समेत कई इलाकों में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने रावण वध के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां बांटीं।
आयोजन के दौरान उपस्थित जनों ने विजयादशमी को सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक बताया। भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए जीवन में मर्यादा, न्याय और कर्तव्य पथ पर चलने का संदेश दिया गया। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया। सभी ने क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments