रायपुर पहुंचेगी राष्ट्रपति: लोक भवन में जारी होगा 200 रुपए का स्मारक सिक्का....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगी, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर निर्धारित समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।
रायपुर में पहले दिन राष्ट्रपति का क्या रहेगा कार्यक्रम?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे के पहले दिन यानी 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान, पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इसके बाद, शाम 4 बजे राष्ट्रपति इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगी। वह 'सेवा सम्मान पर्व' और 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
23 अक्टूबर को जगदलपुर जाएंगी राष्ट्रपति:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। वहां वह मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए बस्तर में भी चाक-चौबंद प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्रपति के दौरे से इन रास्तों पर होगा असर:
राष्ट्रपति के आवागमन और कार्यक्रमों के दौरान रायपुर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। घर से निकलने से पहले इन बदलावों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है:
ओल्ड पुलिस हेडक्वार्टर से लोक भवन चौक: इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वैकल्पिक रास्ते के रूप में कलेक्ट्रेट चौक से आवागमन किया जा सकेगा।
एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइन रोड: इस रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक आयकर भवन के पास वाले मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
लोक भवन से सप्रे शाला मार्ग: इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पहले इस मार्ग पर यातायात रोका जाएगा। काली माता मंदिर और महिला थाना की ओर से सप्रे शाला रोड तक आवाजाही प्रभावित रहेगी।
बूढ़ेश्वर चौक से लोक भवन: महिला थाना और ओसीएम चौक की ओर से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
एयरपोर्ट से लोक भवन जाने वाला मार्ग: वीआईपी रोड, एक्सप्रेसवे, शंकर नगर ब्रिज और एसआरपी चौक से होकर जाने वाले मार्ग पर राष्ट्रपति के आवागमन से करीब आधे घंटे पहले यातायात रोका जाएगा।
लोक भवन से एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग: एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग चुनें और पुलिस की ओर से जारी यातायात निर्देशों का पालन करें।
सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक जवान तैनात:
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुरक्षा में 2000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, 3 आईजी, 6 डीआईजी और एसपी रैंक के 10 अधिकारियों समेत 100 से अधिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और उनके आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। #PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #ChhattisgarhVisit #RaipurNews #BastarDahara #MuriaDarbar #NuakhaiFestival #SecurityAlert #TrafficUpdate #CGNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments