google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़: एनएच-30 पर बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर खेत में पलटा चावल से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत..

59 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

केशकाल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। धमतरी की तरफ से चावल लोड करके कोंडागांव जा रहा एक भारी ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित खालेमुरवेंड के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरे खेत में जा पलटा।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का केबिन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।


वाहन में बुरी तरह फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। शुरुआती तौर पर ओवरस्पीड या ड्राइवर को झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html