google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुष्कर्म के आरोपी का अस्पताल के बेड से वीडियो वायरल, मोबाइल पर बात और गुटखा खाते दिखा मु मुज़रिम; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल....

5 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुष्कर्म के आरोपी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह विशेष वार्ड के बेड पर आराम से लेटकर मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि आरोपी के ठीक बगल वाले बेड पर उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिस आरक्षक भी आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

तबीयत बिगड़ने का बहाना या कानूनी दांव-पेंच ?

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, एक 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पवन महतो को गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल जांच के दौरान उसकी तबीयत खराब होने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।


वायरल वीडियो में आरोपी की सामान्य स्थिति देखकर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या उसे जेल जाने से बचने के लिए अस्पताल में सुरक्षित शरण दी गई थी? हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि उसने बीमारी का ढोंग रचा था या नहीं, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

क्या है पूरा मामला ?

कोरबा के खरमोरा इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता के पति का निधन हो चुका है। वह अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। महिला के मुताबिक, 14 अप्रैल 2022 को वह सतरेंगा पिकनिक मनाने गई थी, जहां जमीन के सिलसिले में उसकी मुलाकात पवन महतो से हुई थी। आरोपी एक पावर प्लांट में काम करता है और उसकी अभिनंदन कॉम्प्लेक्स के पास जमीन थी, जिसे बिकवाने को लेकर दोनों की जान-पहचान हुई थी।


पीड़िता का आरोप है कि धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी ने उससे शादी का झूठा वादा किया। 19 अप्रैल 2023 को वह उसे रामपुर हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले गया और उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी महिला शादी की बात करती, तो वह अपनी पत्नी को तलाक देने का भरोसा देकर टालमटोल कर देता था। आखिरकार, तंग आकर महिला ने 8 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन रामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।


सीएसपी ने दिए जांच के आदेश -

अस्पताल के अंदर से सामने आए इस वीडियो और पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा गया था और मेडिकल जांच के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि वीडियो और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html