नगरी-सिहावा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ काबू में, तीन दिन के खौफ के बाद राहत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले नगरी-सिहावा अंचल में पिछले तीन दिनों से जारी वन्यजीव का खौफ आखिरकार समाप्त हो गया है। सीतानदी अभयारण्य से सटे ग्रामीण इलाकों में लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहे तेंदुए को स्थानीय लोगों ने आपसी एकजुटता और साहस का परिचय देते हुए दबोच लिया।
विगत तीन दिनों के दौरान इस आक्रामक वन्यजीव के हमलों की चपेट में आने से लगभग 20 लोग जख्मी हो चुके हैं। शुक्रवार के रोज तड़के आमानारा गांव में इस जानवर ने एक बार फिर धावा बोलकर पांच स्थानीय नागरिकों को घायल कर दिया। इसी बीच, गांव के रहने वाले 42 वर्षीय प्रभुराम का निधन होने की खबर भी सामने आई है, हालांकि इस मौत के पीछे की असली वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।
अंचल के बहीगांव इलाके में भी एक बुजुर्ग को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी। लगातार सामने आ रही इन वारदातों से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा का जिम्मा खुद उठाते हुए भारी मशक्कत के बाद इस तेंदुए को काबू में कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के कब्जे से वन्यजीव को अपने सुपुर्द में ले लिया और सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस खतरनाक जानवर के पकड़े जाने के बाद से प्रभावित बस्तियों के बाशिंदों ने बड़ी राहत महसूस की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments