सरायपाली में विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य गरबा उत्सव 2026 का आयोजन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सरायपाली। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी समिति सरायपाली द्वारा 15 अक्टूबर को सिमरन पैलेस में गरबा उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रामअवतार हॉस्पिटल ने प्रमुख स्पॉन्सर के रूप में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं रामअवतार हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शैलेश अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। गरबा उत्सव में भारतीय परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा की झलक देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य गरबा के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा वेशभूषा में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को आकर्षक बनाया।
रामअवतार हॉस्पिटल की ओर से प्रमुख स्पॉन्सर के रूप में सहयोग दिया गया। डॉ. संजय अग्रवाल की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति और डायरेक्टर डॉ. शैलेश अग्रवाल की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता का संदेश भी सामने आया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments