google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

Jul 26, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • आरोपीगणो के कब्जे से कुल 14 नग मोटर साइकिल जप्त

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निशा नत्थानी पति जयंत नत्थानी उम्र 35 वर्ष निवासी गली नं. 04 निरंकारी भवन के सामने तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर द्वारा दिनांक 09.07.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 04.07.2024 को आवेदिका अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 04 एम.बी.2133 से अपने नत्थानी बुटिक महावीर नगर गई थी जहां किसी अज्ञात चोर द्वारा आवेदिका के उक्त स्कुटी को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अप. क्र.294/2024 धारा 303 (2)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 23.07.2024 को कोई व्यक्ति फल मण्डी के पीछे मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 2345 प्रमोद सिंह चंदेल, 2151 अमित यादव एवं मौके के गवाह 01 कृष्णा जगत पिता संतोष जगत एवं 02 गोकुल जाल पिता प्रदीप जाल के मौके पर जाकर सूचना की तस्दीक किया जहां दो व्यक्ति मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) टोपेश्वर साहू उर्फ संजू पिता जनपद साहू उम्र 28 वर्ष साण् सेक्टर.01, पी.26 के सामने सब स्टेशन के पास अवंति विहार थाना खमहारडीह रायपुर एवं (2)जितेन्द्र निषाद पिता श्री धान कुमार निषाद उम्र 34 वर्ष साण् ग्राम हथखोज तह थाना राजिम जिला गरियाबंद हाल ब्लाक नं.02, म.नं.05 बीएसयूपी कालोनी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का होना बताए। दोनों आरोपीगण विगत 5- 6 महीनों से साथ मिलकर न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र, बुढा तालाब रायपुर, मोवा पंडरी कपडा मार्केट, कटोरा तालाब, रामसागरपारा, अवंति विहार जगन्नाथ मंदिर पास एवं अन्य जगहों से अपने पास रखे मास्टर चाबी से वाहन चालू कर एक्टिवा,जुपिटर, एक्सेस,पल्सर,हीरों होडा स्पेलेडर,होडा साईन को चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपीगणों से कुल 14 नग मोटर सायकल एवं एक्टीवा वाहन जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html